सुरेंद्र कुमार वर्मा (नागा), बापू नगर, जयपुर

आप अग्रवाल स्कूल, जयपुर के से. नि. प्रिंसिपल है। आपको समाज की पत्रिकाओं के संचालन का 40 वर्ष का अनुभव है। आप बी. एल. नागा जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष है तथा श्री लाल चंद गहलोत चैरिटेबल ट्रस्ट के मंत्री है। आप कुमावत प्रगति ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी है एव संस्थापक अध्यक्ष रह चुके है। इनको लम्बे समय तक कुमावत क्षत्रिय समाज की सेवा का सौभाग्य मिला है। श्री नागा कुमावत प्रगति ट्रस्ट के मुख्य सरंक्षक पद पर रह कर ट्रस्ट एवं पत्रिका में विशेष योगदान दे रहे है

हेमचंद खड़गटा, मोती डूंगरी, जयपुर

आपको कुमावत क्षत्रिय समाज की सेवा का 25 वर्ष से भी ज्यादा का अनुभव है। आप कुमावत (खड़गटा - धुंधारिया ) जनमंगल सेवा ट्रस्ट जयपुर के अध्यक्ष है। समाज की पत्रिका के संचालन का आपका लम्बा अनुभव है। आप कुमावत प्रगति ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी है। ये 01 जनवरी 2019 से 30 सितंबर 2020 तक ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर रहे हैं।

सी. एम. कुमावत (बडीवाल), लाल बहादुर नगर-प. JLN मार्ग जयपुर

आप हेंडीक्राफ्ट के निर्माता, आयातक-निर्यातक एव विक्रेता है। आपकी कंपनी सी.एम.टी.आर्ट्स (इंडिया) प्रा.लि., मिशन कंपाउंड, सी स्कीम में है। आप 20 वर्ष से भी अधिक समय से समाज सेवा से जुड़े है तथा सामाजिक संस्थाओ को आर्थिक सहयोग देते रहे है। आप कुमावत प्रगति ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी है। ये वर्ष 2018 में ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर रहे हैं।

रमेश चंद कुमावत (गैदर), लाल बहादुर नगर-प. JLN मार्ग जयपुर

आप उपायुक्त राज्य कर (वाणिज्यिक कर विभाग) के पद से 31 मई 2020 को सेवानिवृत हुए है। आप वित्त (कर अनुसन्धान प्रकोष्ठ ) विभाग, सचिवालय, जयपुर में 2 वर्ष कंसलटेंट रहे। आप कुमावत प्रगति ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी है। आपने "कुमावत इंडिया पत्रिका" के टाइटल की अनुमति प्राप्त करने एव पंजीयन कराने में अहम् भूमिका का निर्वहन किया। पत्रिका के प्रथम अंक से आज तक पत्रिका में प्रकाशन सामग्री देने तथा उसको पत्रिका का रूप देने के लिए सतत क्रियाशील रहे है। ये 30 सितंबर 2020 से निरंतर अध्यक्ष पद पर कार्यरत रह कर इनके द्वारा पत्रिका में अनेक सुधार एव नवचार किए गए हैं।

चेतन बालोदिया, नालंदा विहार, महारानी फार्म, दुर्गापुरा, जयपुर

आप लम्बे समय से प्रिंटिंग व डिजाइनिंग के व्यवसाय में है तथा मैसर्स राज ब्लॉक्स, जयपुर प्रिंटिंग के क्षेत्र में नामचीन है। मैसर्स राज प्रिंट लाइन के नाम से 22 गोदाम, जयपुर में आपकी सहयोगी फर्म संचालित है। आप कुमावत प्रगति ट्रस्ट के ट्रस्टी है। प्रथम अंक से ही "कुमावत इंडिया" पत्रिका की प्रिंटिंग और कवर पेज डिजाइनिंग आपकी फर्म द्वारा की जाती रही है। पूर्व में आपके भ्राता श्री विनोद बालोदिया इस कार्य को सफलत पूर्वक कर रहे हैं। उनके निदान के बाद आप ट्रस्टी के रूप में कर्तव्य का निर्वाहन कर रहे हैं।

रामप्रकाश कुमावत (मारोठिया), आकेड़ा चौड़ वाया जाहोता, तह. आमेर, जयपुर

आप वर्ष 2008 से राजस्थान राज्य उच्च न्यायालय जिला जयपुर में वकालत कर रहे है। आप समाज सेवा में भी अग्रणी है तथा समाज से जुड़े लोगो को कानूनी सहायता व सलाह नि:शुल्क व न्यूनतम शुल्क में देते है। आप कुमावत प्रगति ट्रस्ट के ट्रस्टी है। आपको योग्यता के आधार पर बाबू शोभाराम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट में भी संस्थापक ट्रस्टी व उपसचिव बनाया गया है।

लक्ष्मी नारायण घोडीवाल, मालवीय नगर, जयपुर

आप शासन सचिवालय राजस्थान से वरिष्ठ शासन उप सचिव के पद से सेवानिवृत अधिकारी है। सेवा में रहते हुए इन्होने सचिवालय में कर्मचारी/ अधिकारी यूनियन में सक्रिय भागीदारी निभाई। आप कुमावत क्षत्रिय सामूहिक विवाह समिति, जयपुर के महामंत्री के पद सहित जयपुर की अन्य सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई है। वर्तमान में आप कुमावत इंडिया प्रगति ट्रस्ट में ट्रस्टी एव कोषाध्यक्ष है।

रामप्रकाश मारवाल, सूर्य नगर, गोपालपुरा बाईपास, जयपुर

आप भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग से सर्वे ऑफिसर के पद से सेवानिवृत है। आप कुमावत इंडिया पत्रिका के संपादक है तथा कुमावत क्षत्रिय विकास समिति बरकत नगर, जयपुर के मंत्री है। आप लेखन शैली के साथ संगठनात्मक प्रतिभा के धनी है। आपको कुमावत प्रगति ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाया गया है।

जय किशन सोकिल, धोली मंडी, चौमू, जयपुर

आपने वर्ष 1999 में परंपरागत वयवसाय से हटकर क्रेन बनाने का कार्य प्रारम्भ किया। लक्ष्मी क्रेन सर्विस व शुभलक्ष्मी क्रेन एंड इंजीनियरिंग सर्विस का नाम आज भारतवर्ष में जाना पहचाना नाम है। आपने आधुनिक टेक्नोलॉजी की क्रेन उपलब्ध करायी है। आप सामूहिक विवाह सम्मलेन व प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रारम्भ से जुड़े रहे व तन-मन-धन से सहयोग दिया है। आप कुमावत विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को छात्रवृतियां देकर प्रोत्साहित करते है। आपको कुमावत प्रगति ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाया गया है।

सलाहकार

गिरधारी लाल सिंघनवाल, उदयपुर

आप शिक्षाविद है तथा आप ज्योति शिक्षण संस्था के संचालक है जिसकी शाखाएं भुवाणा के बेदला में है। आपने अंग्रेजी माध्यम में सीनियर सेकेंडरी, एस.टी.सी., बी.एड. हेतु शिक्षण संस्थाए स्थापित कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। आप उदयपुर प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के संयोजक है। आप कुमावत इंडिया पत्रिका के सलाहकार है।